दिल्ली चुनाव 2020: CM केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के सुनील यादव मैदान में

दिल्ली चुनाव 2020: CM केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के सुनील यादव मैदान में


  
 
नई दिल्लीः भाजपा ने दिल्ली विधानसभा के 8 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुकाबले नई दिल्ली सीट से सुनील यादव को उतारा है। भाजपा ने सोमवार और मंगलवार की देर रात जारी सूची में शेष 10 उम्मीदवारोें के नामों का ऐलान किया। जिसमें आम आदमी पार्टी के खिलाफ निरंतर मोर्चा खोलने वाले पार्टी के तेज तर्रार सिख युवा नेता तेजेन्दर पाल सिंह बग्गा को हरिनगर से को टिकट दिया है। 


पूर्वी दिल्ली में कृष्णा नगर विधानसभा सीट से डॉ अनिल गोयल को टिकट दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने दस उम्मीदवारों के नामों ऐलान किया है वे इस प्रकार है:- नांगलोई जाट से श्रीमती सुमनतला शौकीन
 
राजौरी गाडर्न से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजेन्द्रपाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, 
नई दिल्ली से सुनील यादव, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, कालकाजी से धर्मवीर सिंह
कृष्णानगर से डा अनिल गोयल, शाहदरा से संजय गोयल को उम्मीदवार बनाया है।


भाजपा ने सभी 67 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। दो सीटों के लिए नीतीश कुमार नीत जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से और एक सीट के लिए लोकतांत्रिक जनता पार्टी (लोजपा) के साथ समझौता हुआ है।


Popular posts
उत्तर प्रदेश मे आज 147 नये केस आये कुल संख्या बढ़ कर 3902 हुई, आज 107 लोग ठीक हुए कुल 2072 ठीक हुए, दो लोगो की मौत हुई अभी तक 88 लोग मर चुके है कोरोना से l
AAG विनोद शाही ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर पद सृजन समेत तमाम मामलों पर किया विचार विमर्श...
Image
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
लिस्ट हुई जारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ ने दिल्ली मरकज में शामिल  उत्तरप्रदेश के सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन करने का आदेश दिया।
Image
<no title>
Image