प्रियंका को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

प्रियंका को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


बस्ती।कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को ट्विटर पर किए गए एक पोस्ट में गोली मारने की धमकी देने के मामले में बस्ती की कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि आईपीसी की धारा 506 व 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर देवनन्दन उपाध्याय को सौंपी गई है। 


सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला निवासी पंकज कुमार द्विवेदी ने तहरीर में बताया है कि आरती पांडेय के नाम से ट्वीटर आईडी है। आईडी से प्रियंका गांधी स्तर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए पत्र से संबंधित न्यूज को ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट के कमेंट में आईडी आरती पांडेय नाम की यूजर ने प्रियंका गांधी को गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Popular posts
उत्तर प्रदेश मे आज 147 नये केस आये कुल संख्या बढ़ कर 3902 हुई, आज 107 लोग ठीक हुए कुल 2072 ठीक हुए, दो लोगो की मौत हुई अभी तक 88 लोग मर चुके है कोरोना से l
AAG विनोद शाही ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर पद सृजन समेत तमाम मामलों पर किया विचार विमर्श...
Image
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
लिस्ट हुई जारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ ने दिल्ली मरकज में शामिल  उत्तरप्रदेश के सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन करने का आदेश दिया।
Image
<no title>
Image