रायबरेली का फातिमा मस्जिद क्षेत्र और बछरावां हाटस्पाट घोषित

रायबरेली का फातिमा मस्जिद क्षेत्र और बछरावां हाटस्पाट घोषित
रायबरेली। रायबरेली जिले में आज एक साथ 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया है।एहतियात के तौर पर शहर के फातिमा मस्जिद क्षेत्र को और बछरावा क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि जिले में आज मिले कुल 33 कोरोना मरीजों में 16  सहारनपुर जिले के हैं। जिन्हे कृपालु इंस्टिट्यूट में पूर्व में क्वारैंनटाइन किया गया था। इनका ब्लड सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा रायबरेली निवासी 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। रायबरेली के पाजिटिव लोगों में 7 कोतवाली रायबरेली के निवासी हैं तो बछरावां का 5, नसीराबाद कोतवाली क्षेत्र का 1, रोहनिया थाना क्षेत्र के 2, व दो अन्य थाना क्षेत्रो के हैं। इनमे से कुछ को पूर्व में शहर की फातिमा मस्जिद से पकड़कर कृपालु इंस्टिट्यूट में क्वरैनटाइन किया गया था और कुछ को बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में एक घर से। इनमें से कई दिल्ली के निजामुद्दीन से जमात कर बस्ती जिले से होकर यहां आए थे।


Popular posts
उत्तर प्रदेश मे आज 147 नये केस आये कुल संख्या बढ़ कर 3902 हुई, आज 107 लोग ठीक हुए कुल 2072 ठीक हुए, दो लोगो की मौत हुई अभी तक 88 लोग मर चुके है कोरोना से l
AAG विनोद शाही ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर पद सृजन समेत तमाम मामलों पर किया विचार विमर्श...
Image
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
लिस्ट हुई जारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ ने दिल्ली मरकज में शामिल  उत्तरप्रदेश के सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन करने का आदेश दिया।
Image
<no title>
Image